रविवार 8 नवंबर 2026 - 14:35
यमनी जनता पर आक्रामकता का सऊदी सरकार को हिसाब देना होगा

हौज़ा / यमन की अंसारुल्लाह की राजनीतिक परिषद ने एक बयान जारी कर कहा है कि सना प्रांत के बनी हशीश जिले के अल-शरिया गांव में हुई आक्रामक कार्रवाई सऊदी सरकार द्वारा यमनी जनता के खिलाफ किए गए अपराधों की सूची में एक और नया अध्याय है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन की अंसारुल्लाह की राजनीतिक परिषद ने एक बयान जारी कर कहा है कि सना प्रांत के बनी हशीश जिले के अल-शरिया गांव में हुई आक्रामक कार्रवाई सऊदी सरकार द्वारा यमनी जनता के खिलाफ किए गए अपराधों की सूची में एक और नया अध्याय है।

बयान में कहा गया है कि यह आक्रामकता सऊदी अरब की आपराधिक मानसिकता को उजागर करती है। पिछले 12 वर्षों के दौरान इस सरकार द्वारा किए गए बर्बर कृत्यों के लंबे सिलसिले में यह एक और अपराध है। घरों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना तथा आम नागरिकों का खून बहाना सभी धार्मिक, मानवीय और नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है।

अंसारुल्लाह की राजनीतिक परिषद ने जोर देकर कहा कि यमनी जनता का खून सऊदी सरकार के लिए सस्ता नहीं है। यमनी जनता के खिलाफ किए गए उसके अपराधों का जवाब दिया जाएगा और उसे सजा से बचने नहीं दिया जाएगा।

बयान में आगे कहा गया कि सऊदी आक्रामकता पहले दिन से ही अमेरिका और इजरायल की निगरानी, मार्गदर्शन और भागीदारी में जारी है। सऊदी सरकार वास्तव में जायोनी योजनाओं को लागू करने का महज एक माध्यम है।

अंसारुल्लाह की राजनीतिक परिषद ने संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठनों से मांग की कि वे अपनी जिम्मेदारियां निभाएं और सऊदी सरकार पर दबाव डालें, ताकि वह यमनी जनता के नरसंहार और उसके खिलाफ जारी हमलों को बंद करे।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha